Monday, May 21st

अंतिम अपडेट:04:05:04 AM IST

7 डरावनी अथवा विचित्र जगहें जो "पर्यटन स्थल" हैं!

Print PDF

लोग घूमने के लिए स्वित्ज़रलैंड, न्यूज़ीलैंड, तथा पेसिफिक देशों में जाते हैं. कई विदेशी सैलानी "निर्वाण" और "ताज" की खोज में भारत भी आते हैं. परंतु दुनिया मे कई ऐसी जगहें भी हैं जो ना केवल डरावनी है बल्कि विचित्र भी है. परंतु लोग वहाँ भी घूमने के लिए जाते हैं. ऐसी ही 7 जगहें -

मटर म्यूज़ियम ऑफ मेडिकल हिस्टरी, फिलाडेल्फिया, अमेरिका
mutter-museum
अमेरिका के फिलाडेल्फिया का मटर म्यूज़िम ऑफ मेडिकल हिस्टरी पुराने चिकित्सकीय संसाधनों का पिटारा है. यहाँ कई पुराने उपकरण रखे गए हैं. परंतु सबसे डरावनी बात यह है कि यहाँ मानव खोपडियों का विशाल संग्रह है. लोग इन्हें देखने के लिए आते हैं.


सोनोरा चुडैल मार्केट, मैक्सिको सिटी, मैक्सिको


मैक्सिको की राजधानी का सोनोरा मार्केट सैलानियों को आकर्षित करता हैं. यहाँ तंत्र मंत्र और जादू टोने की हर सामग्री मिलती है. विदेशी सैलानी यहाँ सैर सपाटे के लिए आते हैं तो स्थानीय लोग साँप का रक्त तथा सुखाया हुआ हमिंगबर्ड खरीदते हैं, जो कि अच्छे भविष्य की निशानी माना जाता है.


ईस्टर द्वीप, चिली

आसमान की तरफ नज़रें उठाए पत्थर के बूत. इन्हें दूर से देखिए या नजदीक से.. हल्का सा डर मन में उत्पन्न हो ही जाता है. ईस्टर द्वीप दुनिया की सबसे रहस्यमय जगहों में से एक है, जहाँ पर्यटक आते हैं.


विंचेस्ट हाउस, कैलिफोर्निया, अमेरिका

अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित यह घर भूत बंगले के तौर पर जाना जाता है. 160 कमरों का महलनुमा यह घर पर्यटकों को आकर्षित करता है. उन्हें भी जिन्हें भूत प्रेत में विश्वास है तथा उन्हें भी जिन्हें नहीं है. माना जाता है कि यहाँ सारा नामक लडकी की आत्मा घुमती है.



करणीमाता मंदिर, देशनोक, भारत

राजस्थान के देशनोक गाँव का करणीमाता मंदिर पर्यटकों को आकर्षित करता है, परंतु इसकी वजह इस मंदिर का स्थापत्य या धार्मिक कारण ना होकर यहाँ दिखाई देने वाले चूहे हैं. करणीमाता मंदिर में सैंकडो की संख्या में चूहे मुक्त रूप से घुमते हैं और पर्यटकों को आकर्षित करते हैं.



मैरी किन, एडिनबर्ग, ब्रिटेन

यह वह जगह है जहाँ की गलियाँ बीते दिनों की भयावह सच्चाईयाँ उजागर करती है. यहाँ कभी प्लेग के शिकार लोगों को सडकों पर यूँ ही छोड दिया गया था और वे तडप तडप कर मृत्यु को प्राप्त हुए थे. इस स्थान पर अब पर्यटकों की भीड लगती है जो परामानव शक्तियों की तलाश करते हैं.


शेर्नोबिल, यूक्रैन

1986, जब शेर्नोबिल के परमाणु सयंत्र में हुई दुर्घटना से हजारों लोग मारे गए थे. आसपास का पूरा इलाका तहस नहस हो गया था. आज यह जगह पर्यटकों के लिए खुली है. लोग यहाँ आकर उस भयावह त्रासदी को याद करते हैं.

BLOG COMMENTS POWERED BY DISQUS