नए साल की पहली सुबह. 2010 के आगमन के साथ ही नए वर्ष के साथ साथ नए दशक का भी प्रारम्भ हुआ है. इस वर्ष से हमें क्या उम्मीदें हैं? असंख्य... इनमें से 7 उम्मीदें यह हो सकती हैं –
नए साल की पहली सुबह. 2010 के आगमन के साथ ही नए वर्ष के साथ साथ नए दशक का भी प्रारम्भ हुआ है. इस वर्ष से हमें क्या उम्मीदें हैं? असंख्य... इनमें से 7 उम्मीदें यह हो सकती हैं –
7- मँहगाई पर काबू
नए वर्ष हम उम्मीद रख सकते हैं कि आसमान छू चुकी कीमते कम हों जाएँ. अर्थव्यवस्था पटरी पर आ रही है, और जीवन जरूरी चीजों की कीमतें इतनी अधिक हों यह अपेक्षित नहीं है.
6 - आतंकवाद का नाश
2009 में बड़ी आतंकवादी घटनाएँ कम हुई. 2008 इस मामले में बेहद खराब था. तो हम नए वर्ष और दशक में उम्मीद कर सकते हैं कि आतंकवाद पर पूर्ण काबू पाया जा सकेगा.
5 - स्थिर सरकारें
केन्द्र में स्थिर सरकार है और यही उम्मीद हम बाकी राज्यों से भी कर सकते हैं. इस वर्ष भी कई राज्यों में चुनाव होने है. जनता ऐसा जनादेश दे जो स्थिर सरकार प्रदान करे चाहे वह किसी भी दल की हो.
4 - खेल में विजेता
भारतीय क्रिकेट टीम लगभग पूरे साल खेलने वाली है. अगले वर्ष विश्वकप होना है. हम उम्मीद कर सकते हैं कि हमारी क्रिकेट टीम अच्छा प्रदर्शन करे. यही उम्मीद हम बाकी खेल और खिलाड़ियों से भी कर सकते हैं.
हम उम्मीद करते हैं कि 2010 कॉमनवैल्थ खेलों के दौरान देश को शर्मिंदा ना होना पड़े.
3 - हीट फिल्में
2009 का साल बॉलीवुड के लिए बेहद खराब रहा. हम उम्मीद करते हैं कि यह नया साल बॉलीवुड के लिए अच्छा जाए. इस वर्ष कई बड़ी फिल्में जैसे कि काइट्स, रण, रावण, वीर आदि रिलीज होने जा रही है.
2 - पर्यावरण के प्रति जागरूकता
पिछले कुछ वर्षों में लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता में बढोत्तरी हुई है. हम उम्मीद कर सकते हैं कि नए वर्ष पिछले वर्षों की तुलना में कम पेड़ काटे जाएंगे और हम कम से कम एक पौधों तो जरूर उगाएंगे.
1 - साक्षरता
नए वर्ष में हम किसी एक बच्चे को पढाने का संकल्प तो ले ही सकते हैं. एक व्यक्ति यदि एक बच्चे को भी पढाए तो भी साक्षरता की दर को काफी बढाया जा सकता है.