Monday, May 21st

अंतिम अपडेट:04:05:04 AM IST

7 अनजाने “प्रथम” तथ्य हिन्दी फिल्मों के

Print PDF
पहली हिन्दी फिल्म कौन सी थी? राजा हरिश्चन्द्र. पहली बोलती फिल्म – आलमआरा. ये तथ्य तो लगभग सभी जानते हैं. लेकिन कुछ ऐसे तथ्य भी हैं जो काफी कम लोग जानते हैं. ऐसे ही 7 तथ्य हिन्दी फिल्मों के विषय में -

पहली स्वदेशी रंगीन फिल्म – किसान कन्या
kisan-kanya
किसान कन्या भारत की पहली रंगीन फिल्म नहीं थी. किसान कन्या से पहले आलमआरा रिलीज हो चुकी थी और एक मराठी फिल्म के कुछ दृश्य भी रंगीन फिल्माए गए थे. परंतु उन दोनों फिल्मों की प्रोसेसिंग विदेश में हुई थी. 1937 में रिलीज हुई हिन्दी फिल्म किसान कन्या भारत की पहली स्वदेशी रंगीन फिल्म थी. मोती गिडवाणी द्वारा निर्देशित इस फिल्म का निर्माण अर्देशर इरानी ने किया था. इस फिल्म की प्रोसेसिंग भारत में ही हुई थी.


पहला ऑन स्क्रीन चुम्बन
devika-rani-kiss
इस विषय पर लिखित रूप में शायद ही कुछ उपलब्ध है, लेकिन ऐसा माना जाता है कि हिन्दी फिल्मों में पहला चुम्बन दृश्य देविका रानी और उनके पति हिमांशु राय के बीच फिल्माया गया था. 4 मिनट का यह दृश्य 1933 में रिलीज हुई कर्मा फिल्म से था.

बाद के वर्षों में भारतीय फिल्म सेंसर बोर्ड के कड़े नियमों के चलते निर्माता ‘दो फूलों के टकराने’ का प्रयोग करने लगे.


पहली हिन्दी फिल्म जो ऑस्कर के लिए नामांकित हुई
mother-india
1957 में रिलीज हुई मदर इंडिया. नरगीस और सुनील दत्त अभिनित यह महान फिल्म पहली हिन्दी फिल्म थी जिसे सर्वश्रेष्ठ विदेशी फिल्म की श्रेणी में नामांकन मिला था. हालाँकि पुरस्कार की दौड़ में यह फिल्म पीछे रह गई.


पहली मल्टी स्टारर फिल्म
waqt
बी. आर. चोपड़ा की फिल्म वक्त हिन्दी सिनेमा की पहली मल्टी स्टारर फिल्म मानी जाती है. यह फिल्म बी.आर. बैनर की पहली रंगीन फिल्म थी. इस फिल्म में बलराज साहनी, राज कुमार, शशि कपूर, सुनील दत्त, साधना और शर्मिला टैगोर जैसे दिग्गज कलाकारों ने अभिनय किया था.

अमीर घराने पर आधारित इस फिल्म में 2 हिरोइन और 4 हीरो थे.


पहली लक्स अभिनेत्री
leela-chitnis
यूनीलिवर की साबुन लक्स हमेशा से प्रसिद्ध अभिनेत्रियों को अपने ब्रांड अम्बेसडर के तौर पर अनुबंधित करती आई है. आज तक कई बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने “लक्स” स्नान किया है.

लेकिन वह पहली अभिनेत्री कौन थी जिसने लक्स का विज्ञापन किया? जवाब है लीला चिटनिस. 1934 में वे एक लक्स विज्ञापन में नजर आई थी. इससे पहले लक्स केवल विदेशी अभिनेत्रियों को ही अपने कैम्पेन में लेता था.


पहली फिल्म निर्माण कम्पनी जिसके पब्लिक शेयर जारी किए गए
mukta-arts
बॉलीवुड के शोमैन सुभाष घई ने इसकी शुरूआत की. 2001 में उनकी कम्पनी मुक्ता आर्ट्स ने 100 करोड़ की पब्लिक ऑफरिंग जारी की. मुक्ता आर्ट्स का आईपीओ 165 रूपए प्रति शेयर पर लिस्ट हुआ और 5.8 गुना अधिक सबस्क्राइब हुआ.


पहला आईटम “बॉय”
abhishek-dance
आईटम गाना यानी वह गाना जिसका मूल फिल्म की कहानी से कोई लेना देना ना हो. इस गाने में ऐसी अभिनेत्री नृत्य पेश करती है जिसका फिल्म से कोई संबंध नहीं होता. इसे आईटम सोंग कहा जाता है और अभिनेत्री को आईटम गर्ल.

लेकिन पहला आईटम बॉय किसे कह सकते हैं? जवाब है अभिषेक बच्चन. हिन्दी फिल्म रक्त में उन्होने एक आईटम सोंग किया था.
BLOG COMMENTS POWERED BY DISQUS