Monday, May 21st

अंतिम अपडेट:04:05:04 AM IST

स्फिंक्स मानव थे या सिहं?

Print PDF
sphinxइजिप्त के पिरामिडों के पास बनी स्फिंक्स की मूर्ति वहाँ घूमने आए लोगों के आकर्षण का केन्द्र हैं. यही स्फिंक्स दूनिया भर के इतिहासकारों और खोजी लोगों की जिज्ञासा का कारण भी बनती रहती है.

स्फिंक्स एक विशेष प्रकार की मूर्ति है, जिसका शरीर सिंह का है लेकिन चेहरा पौराणिक इजिप्तियन राजा का है.

लम्बे काल तक इतिहासकार मानते रहे थे कि नाइल नदी के किनारे बनी स्फिंक्स की बडी मूर्ति जो 65 फीट ऊँची, 260 फीट लम्बी है; के उपर बना चेहरा किंग खलीफा का है.

लेकिन अब कुछ ऐसे सबूत मिले हैं, जिससे यह साबित होता है कि स्फिंक्स का सिर कभी सिंह का रहा होगा. भूस्तरशाष्त्री कोलिन रीडर के अनुसार यह मूर्ति किंग खलीफा के जमाने से भी पहली बन चुकी थी. रीडर का मानना है कि स्फिंक्स का शिल्प आसपास बने पिरामिडों से पूराना है. इसलिए उनका यह दृढ विश्वास है कि मूर्ति के बनने के पश्चात भविष्य में उसके साथ छेडछाड की गई थी.

इस मान्यता को इसलिए भी बल मिलता है कि स्फिंक्स का सिर उसके बाकी के शरीर की तूलना में छोटा है. इतिहासकार डॉ. जोनाथन फोएल के अनुसार, इस मूर्ति पर पहले सिंह का सिर रहा होगा. लेकिन बाद में उसे और तराशकर इंसान का सिर बनाया गया होगा, और इससे वह आकार में थोडा छोटा हो गया होगा.

स्फिंक्स का बाकी का शरीर भी सिंह का है, जिससे इस मान्यता को और भी बल मिलता है.
BLOG COMMENTS POWERED BY DISQUS