Monday, Feb 13th

अंतिम अपडेट:04:05:04 AM IST

डायमंड कॉमिक्स के लोकप्रिय पात्र अब डिजिटल स्वरूप में

Print PDF
chachaकंप्यूटर से भी तेज दिमाग वाले चाचा चौधरी सहित डायमंड कॉमिक्स के अन्य लोकप्रिय पात्र जैसे कि बिल्लू, पिंकी, कैप्टन व्योम, छोटू लंबू और महाबली शाका अब डिजिटल स्वरूप में बच्चों और बडों का मनोरंजन करेंगे.

डायमंड कॉमिक्स की सबसे बडी परियोजना चाचा चौधरी पर आधारित एक 3डी फिल्म होगी. डायमंड कॉमिक्स ने एक अमेरिकी फिल्म कंपनी के साथ इस संबंध में करार किया है. करार के तहत चाचा चौधरी पर करीब 28 करोड़ रुपये की लागत से थ्री डी फिल्म बनाए जाएगी.

इसके अलावा कम्पनी की योजना अब अपने अन्य लोकप्रिय पात्रों को इंटरनेट, टीवी, मोबाइल और डायरेक्ट टू होम (डीचीएच) पर उपलब्ध करवाने की है.

1974 से अब तक आई करीब तीन से चार हजार डायमंड कॉमिक्स के डिजिटल संस्करण डाउनलोड के लिए उपलब्ध होंगे. इसके अलावा कमप्नी मोबाइल पर भी कॉमिक्स उपलब्ध करवाएगी. इसके लिए टाटा डोकोमो, बीएसएनएल और वोडाफोन जैसी मोबाइल सर्विस प्रदाता कंपनियों के साथ करार किया गया है.
BLOG COMMENTS POWERED BY DISQUS