Monday, Feb 13th

अंतिम अपडेट:04:05:04 AM IST

एक ऐसा कम्प्यूटर खेल जो शांति से जीना सिखाता है!

Print PDF
cool-school-gameयदि आप किसी बच्चे को कम्प्यूटर पर खेल खेलते हुए देख रहे हैं तो 90% सम्भावना है कि वह कोई मारधाड वाला खेल खेल रहा होगा. पिछले दिनों बाजार में आए वाइस सीटी 4 , जो कि दूनिया का सबसे हिंसक खेल माना जाता है, ने रिकार्ड बिक्री की. यह खेल बच्चों मे अत्यधिक लोकप्रिय है, और इस खेल में बच्चों को वे सभी काम करने होते हैं जो असामाजिक हैं.

बहरहाल, कम्प्यूटर खेलों की इस हिंसक दूनिया मे के उम्मीद की किरण भी मौजूद है. अमरीका की मेरीलैंड विश्वविद्यालय के प्रोफेसर मेलेनी किलन ने एक ऐसा कम्प्यूटर खेल बनाया है, जो शांति के पाठ सिखाता है.

इस खेल का नाम कूल स्कूल है. इस खेल में बच्चों को विभिन्न समस्याओं के दौरान किस प्रकार से शांति बनाई रखी जा सकती है यह सिखाया जाता है. यह खेल मनोरंजक भी है और साथ ही साथ ज्ञानवर्धक भी. इस खेल में एक कमरा दिखाया जाता है जहाँ रखी सभी वस्तुएँ जैसे कि मेजें, दरवाजे, अलमारी, खिड़कियॉ सभी जीवित हैं और बात कर सकती हैं. उनमें उसी प्रकार से लडाई और मतभेद होते हैं जैसे आम बच्चों मे होते हैं.

खिलाडी को इनमें समझौता करवाना होता है और नई नई तरकीबें लगाकर शांति बनाई रखनी होती है. यह कम्प्यूटर खेल विंडोज और मैक दोनों सिस्टम के लिए उपलब्ध है. इस खेल को www.curriki.org से मुफ्त में डाउनलोड किया जा सकता है.
BLOG COMMENTS POWERED BY DISQUS