Monday, May 21st

अंतिम अपडेट:04:05:04 AM IST

हिटलर की अब तक छुपी तस्वीरें बाहर आईं

Print PDF

डॉल्फ हिटलर की कुछ अनदेखी तस्वीरें लाइफ.कॉम द्वारा जारी की गई हैं. ये रंगीन तस्वीरें ह्यूगो जेगर द्वारा खींची गई हैं जो हिटलर के निजी छायाकार थे. ये तस्वीरें उन्होने 1936 से लेकर 1945 के बीच खींची थी.

जब मित्र देशों की सेनाएँ जर्मनी में अंदर तक घुस आई थी तो ह्यूगो ने इन तस्वीरों को एक चमड़े के बैग में छिपा दिया था. बाद में मित्र सेना के सैनिकों ने ह्यूगो को पकडा भी सही लेकिन ये तस्वीरें उनके ध्यान में नही आई.

बाद मे ह्यूगो ने इन तस्वीरों को लाइफ पत्रिका को बेच दिया था. लेकिन ये तस्वीरें कभी भी जारी नहीं की.

ऐसा माना जाता है कि ह्यूगो ने करीब 2000 तस्वीरें बेची थी लेकिन लाइफ ने कभी भी सारी तस्वीरें जारी नहीं की. अभी भी कुछ तस्वीरें ही प्रकाश में आई है लेकिन कई सारी अभी भी दुनिया से छिपी है.

BLOG COMMENTS POWERED BY DISQUS