Wednesday, 04 August 2010 10:41
Research Bureau
व्यक्तित्व
किशोर कुमार बेहतरीन गायक थे, शानदार अभिनेता थे, निर्माता थे, निर्देशक थे... वे वास्तव में एक ऑलराउंडर थे. बहुमुखी प्रतिभा के धनी किशोर कुमार की आज 81वीं जयंति है. इस अवसर पर प्रस्तुत है उनके जीवन से जुडी कुछ रोचक बातें:
- किशोर कुमार का जन्म 4 अगस्त 1929 को मध्यप्रदेश के खांडवा में हुआ था
- उनकी मृत्यु 13 अक्टूबर 1987 को मुम्बई में हुई
- उन्होनें चार विवाह किए थे -
- रूमा गुहा (1951 से 1958: बाद में तलाक)
- मधुबाला (1961 से 1969: बाद में मधुबाला की मृत्यु)
- योगिता बाली (1976 से 1978: बाद में तलाक)
- लीना चन्दावरकर (1980 से 1987: बाद में किशोर कुमार की मृत्यु)
- उनकी पहली फिल्म आंदोलन थी (1951)
- उनकी पहली हिट फिल्म नौकरी थी (1954)
- उन्होने गायकी के लिए कई फिल्मफेयर अवार्ड जीते
- उन्होनें लता मंगेशकर के साथ मिलकर 327 गाने गाए थे. उनसे अधिक गाने मात्र मो. रफी ने गाए थे
- बॉलीवुड में इलैक्ट्रिक संगीत लाने का श्रेय उनको जाता है
- किशोर कुमार की आवाज़ कभी अमिताभ बच्चन के ही लिए बनी है ऐसा कहा जाता था. बाद में दोनों में मतभेद हो गए और किशोर कुमार ने कहा था कि वे अब कभी अमिताभ के लिए आवाज नही देंगे.
- किशोर कुमार का मशहूर "योडली" प्रभाव उनके भाई अनूप कुमार के एक ऑस्ट्रेलियन रिकार्ड से लिया गया था
- उनको एल्फ्रेड हिचकॉक की फिल्में बहुत पसंद थी
- उनके पिता पेशे से वकील थे
- उन्होनें अपने दोनों भाईयों अशोक कुमार और अनूप कुमार के साथ एक फिल्म चलती का नाम गाड़ी में साथ काम किया था