Monday, May 21st

अंतिम अपडेट:04:05:04 AM IST

रतन टाटा 2009 के सरताज - तरकश सर्वे के नतीजे

Print PDF

तरकश.कॉमटाक एंड कैफे.कॉममोलतोल.इन के सर्वे "2009 के सरताज" के नतीजे बताते हैं कि देश के लोगों ने रतन टाटा को 2009 की सबसे चर्चित हस्ती माना है. रतन टाटा को अन्य सभी हस्तियों से अधिक वोट प्राप्त हुए.

main-poll

रतन टाटा के बाद क्रिकेट के "भगवान" सचिन तेंदूलकर और कांग्रेस के ‘युवराज” राहुल गांधी को सबसे अधिक वोट मिले.

विभिन्न श्रेणियों के नतीजे इस प्रकार हैं –

राजनीति

इस श्रेणी में राहुल गांधी सबसे आगे रहे. उनके बाद रमण सिंह को सबसे अधिक वोट मिले और तीसरे स्थान पर रही ममता बनर्जी.

  • राहुल गांधी : 61%
  • रमण सिंह : 28%
  • ममता बनर्जी : 11%
2009-hero

व्यापार

इस श्रेणी में रतन टाटा सबसे आगे रहे. उनके बाद आई.सी.आई.सी.आई. बैंक की सीइओ चन्दा कोचर और तीसरे स्थान पर हिरो होंडा के पवन मुंजाल रहे. रतन टाटा ना केवल इस श्रेणी में बल्कि समूचे सर्वे से प्राप्त नतीजों में शीर्ष स्थान पर रहे.

  • रतन टाटा : 75%
  • चन्दा कोचर : 19%
  • पवन मुंजाल : 6%
2009-hero1-bus

खेल

सचिन तेंदुलकर प्रथम स्थान पर रहे. उनके बाद विजेंदर सिंह और तृतीय स्थान पर पंकज आडवाणी रहे.

  • सचिन तेंदुलकर : 62%
  • विजेंदर सिंह : 28%
  • पंकज आडवाणी : 10%
2009-hero-spot

मनोरंजन

इस श्रेणी में “जय हो” की गूंज ऑस्कर तक पहुँचाने वाले संगीतकार ए.आर.रहमान ने बाजी मारी. उनके बाद हिन्दी चैनल कलर्स द्वितीय स्थान पर रहा. कैटरीना कैफ को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ.

  • ए.आर.रहमान :45%
  • कलर्स :38%
  • कैटरीना कैफ : 17%
2009-hero-ent

नागरिक सेवा / अन्य

इसरो के पूर्व अध्यक्ष जी. माधवन नायर को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ. उनके बाद डॉ. देवी शेट्टी और फिर राजेन्द्र पचौरी रहे.

  • जी. माधवन नायर :52%
  • डॉ. देवी शेट्टी : 25%
  • राजेन्द्र पचौरी : 23%
2009-hero-soci

[तरीका – 2009 के सरताज तरकश.कॉम – टाक एंड कैफे – मोलतोल.इन द्वारा करवाया गया एक सर्वेक्षण था. इस सर्वेक्षण के दौरान 5 श्रेणियों में 3-3 हस्तियों को नामांकित किया गय था. नामांकित सदस्यों का चयन सम्पादक मंडल ने किया. इसके बाद इन तीनों साइटों के पाठकों ने एक ओनलाइन फार्म भरकर अपनी राय प्रस्तुत की. यह नतीजे कुल प्राप्त 2698 मतों के आधार पर जारी किए गए हैं]
BLOG COMMENTS POWERED BY DISQUS