Monday, May 21st

अंतिम अपडेट:04:05:04 AM IST

182 मीटर ऊँचे सरदार, बनेगा विश्व कीर्तिमान

Print PDF

sardar-statueयदि सबकुछ सही रहा तो गुजरात में सरदार सरोवर बांध के नजदीक साधु द्वीप पर सरदार वल्लभ भाई पटेल की एक गगनचुंबी प्रतिमा स्थापित की जाएगी. यह प्रतिमा दुनिया की सबसे ऊँची प्रतिमा होगी.


मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के अनुसार 182 मीटर ऊंची यह प्रतिमा ‘स्टैच्यू आफ लिबर्टी’ से भी दुगनी ऊँची होगी. इस प्रतिमा की वजह से सरदार पटेल के आदर्शों और विचारों को लोगों तक पहुँचाया जाएगा. प्रतिमा के निर्माण का शुरूआती चरण पूरा हो चुका है. इस प्रतिमा को दुनिया के बेहतरीन अभियंताओं और कलाकारों के द्वारा बनाया जाएगा.

इस प्रतिमा को एक स्मारक के तौर पर विकसित किया जाएगा. फिलहाल इस स्थल तक अधिक पर्यटक नहीं आते हैं, परंतु भविष्य में सरदार सरोवर के इलाको को पर्यटन स्थल के तौर पर विकसित किया जाएगा. जो लोग यहाँ घुमने आएंगे उन्हें नौकाओं से साधु बेट तक ले जाया जाएगा जहाँ सरदार की प्रतिमा होगी. यहाँ कई कल्याणकारी केन्द्र भी स्थापित किए जाएंगे.

चीन की हाईस्पीड ट्रेन ने बनाया नया कीर्तिमान

7 बातें जो गुजरात को बनाती है "स्वर्णिम"

BLOG COMMENTS POWERED BY DISQUS