Monday, May 21st

अंतिम अपडेट:04:05:04 AM IST

अहमदाबाद, बंगलुरू, चैन्नई दुनिया के तेजी से उभरते शहरों में

Print PDF
अमेरिका की व्यापारिक पत्रिका फोर्ब्स के एक आकलन के अनुसार भारत के तीन शहर अहमदाबाद, बंगलुरू और चैन्नई दुनिया के सबसे तेजी से बढ रहे और विकसित हो रहे शहरो मे शामिल हैं.
Ahmedabad_BRTS
अहमदाबाद

इस पत्रिका ने गुजरात को व्यापार के लिए भारत का सर्वेश्रेष्ठ राज्य आँका है.

पत्रिका के अनुसार अगले दशक में दुनिया की ताकत न्यूयार्क और मुम्बई जैसे शहरों में नही होगी बल्कि अन्य छोटे शहरों जैसे कि सेंटियागो, चोंकिंग, ऑस्टिन, टेक्सास जैसे शहरों में होगी.

भारत के शहरों के बारे में पत्रिका ने लिखा कि बंगलुरू जहाँ विप्रो और इंफोसिस जैसी कम्पनियाँ है, अहमदाबाद जिसकी प्रति व्यक्ति आय बाकी भारत से दुगनी है और चैन्नई जिसने पिछले वर्ष 1 लाख नौकरियाँ उपलब्ध कराई उभरते हुए शहर हैं.

अहमदाबाद के बारे मे फोर्ब्स ने लिखा कि - अहमदाबाद गुजरात का सबसे बडा मेट्रोपोलिटन शहर है जो शायद पूरे भारत में सबसे अधिक व्यापार मित्र है और व्यापार केन्द्रीत है.

वहीं गुजरात सरकार के नीतियों की प्रशंसा करते हुए फोर्ब्स ने लिखा कि गुजरात में तेजी से विकास हुआ है, संसाधन अच्छे हैं और व्यापार का माहौल पूरे भारत में सबसे बढिया है.

दुनिया के सबसे तेजी से बढ रहे शहर:

  • शेंगडु, चीन
  • शोंगक्विंग, चीन
  • अहमदाबाद, भारत
  • सेंटियागो, चीली
  • रेली डरहम, अमेरिका
  • तेल अवीव, इज़रायल
  • क्वालांलपुर, मलेशिया
  • सुज़ोउ, चीन
  • हनोई, वियतनाम
  • चैन्नई, भारत
  • ऑस्टिन, अमेरिका
BLOG COMMENTS POWERED BY DISQUS