भारत में अब दुनिया की सबसे महंगी कार उपलब्ध हो गई है. कार का नाम है बुगाती वेरोन. बुगाती वेरोन दुनिया की सबसे तेज़ और सम्भवत: सबसे महंगी कार मानी जाती है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत Rs. 16 करोड है. इस कार के भारत में लॉंच होते ही भारत दुनिया का एकमात्र ऐसा देश बन गया है जहाँ सबसे सस्ती कार (नैनो) भी मिलती है और सबसे महंगी कार (बुगाती वेरोन) भी मिलती है.
बुगाती वेरोन की विशेषताएँ -
- अधिकतम गति - 407 किलीमीटर प्रति घंटा
- तेजी - 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार मात्र 2.7 सेकंड में
- निर्माण - फ्रांस
- बॉडी - दो दरवाजे, मध्य इंजिन, ऑल व्हील ड्राइव
- ट्रांसमिशन - 7 स्पीड
- व्हीलबेस - 2710 मीमी
- लम्बाई - 175.7 इंच
- चौडाई - 78.7 इंच
- ऊँचाई - 45.6 इंच
- वजन - 1888 किलो
- डिज़ायनर - जोज़ेफ
बुगाती वेरोन भारत में उपलब्ध Rs. 1 करोड़ से अधिक कीमत की अन्य कारों की श्रेणी में आ गई है. इस श्रेणी की अन्य कारें हैं बैंटली, मैबेक और रोल्स रॉयस.

