अपनी यात्रा की शुरूआत राजधानी क्वालाम्पुर से करें. यहाँ के पेट्रोनस टावर्स को देखने के साथ आप यात्रा की शानदार शुरूआत कर सकते हैं.
* यहाँ से मर्डेका स्केवर जाया जा सकता है, जहाँ ब्रिटेन से आजादी मिलने के बाद पहली बार मलेशिया का ध्वज फहराया गया था.
* समुद्र में सर्फिंग का आनन्द लेने के लिए बाटु की गुफाओं तक जाएँ.
* कुछ समय लंकावी में बीता सकते हैं
* ओरिएंटल विलेज की मुलाकात ले सकते हैं, जहाँ आप भरपूर शोपिंग का मजा उठा सकते हैं. यहाँ से केबल कार में बैठ कर माउंट मेट सिंकांग तक जाया जा सकता है.
* लंकावी द्वीप पर कई झरने हैं. यहाँ का तेलागा तुजु झरना बहुत प्रसिद्ध है.
* यहाँ आप पेरासेलिंग, जेट स्कींग और डीप सीडाइविंग का आनंद उठा सकते हैं.
* मलेशिया में कई राष्ट्रीय उद्यान हैं जहाँ आप प्रकृति का नजदीक से दर्शन कर सकते हैं. बाको नेशनल पार्क, क्रोकर रेंज पार्क आदि की मुलाकात अवश्य लें.
* खरीददारी करने के लिए मलेशिया उत्तम स्थान है, लेकिन ध्यान रखें कि यहाँ मोलभाव काफी चलता है, इसलिए स्मार्ट खरीददार बनें.

