Monday, Feb 13th

अंतिम अपडेट:04:05:04 AM IST

लिज़ा की एक अनोखी डेटिंग

BBC Hindi

100221154134_lisa_connell_226_283जब लिज़ा कोन्नेल को पता चला कि उन्हें ब्रेन ट्यूमर है जिसका ऑपरेशन होना संभव नहीं, तब उन्होंने एक अनोखा क़दम उठाया.

लिज़ा ने निर्णय किया कि वह मरने से पहले अपने आपको बेच कर क़रीब 10 लाख पाउंड जमा करेंगी. इस रकम को वह इस तरह के ब्रेन ट्यूमर पर शोध के लिए देना चहती हैं.

तीन वर्ष पहले जब लिज़ा को एक चीज़ दो-दो दिखने लगी तब उन्हें इस बीमारी के बारे में पता चला. 30 वर्षिया लिज़ा कहती हैं, "डॉक्टर ने कहा कि मैं दोबारा कभी नहीं चल सकती हूँ."

उत्तरी लंदन में रहने वाली लिज़ा कहती है कि ये जानकर 'मैंने माई स्पेस' नाम की वेबसाइट पर 10 हज़ार में डेटिंग पर जाने का अपना विज्ञापन दिया.

‘रेंट अ डेट फ़ॉर चैरिटी’ से अब तक क़रीब 18,500 पाउंड जामा हो चुका है और लिज़ा को अभी कई डेट पर जाना है.

लिज़ा कहती हैं कि जब भी वे अस्पताल में न्यूरो सर्जन के पास जाती हैं, तो वे कहते हैं कि वे नहीं जानते कि उनके पास कितने दिन, कितने महीने या कितने दशक है.
BBC Hindi
BLOG COMMENTS POWERED BY DISQUS