Monday, May 21st

अंतिम अपडेट:04:05:04 AM IST

22 इंच के खगेंद्र थापा

BBC Hindi

100221144633_magar_226x283_nocreditनेपाल के खगेंद्र थापा मागर की लंबाई मात्र 22 इंच है और वो संभवत दुनिया के सबसे छोटे जीवित व्यक्ति हैं.

थापा इन दिनों यूरोप के दौरे पर हैं और उनकी कोशिश है कि उन्हें दुनिया के सबसे छोटे जीवित व्यक्ति के रुप में आधिकारिक मान्यता मिले.

खगेंद्र अपने पिता और एक समर्थक के साथ इटली जा रहे हैं जहां से वो गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड्स के लिए दावा करने की योजना में हैं.

खगेंद्र के परिवार ने इस रिकार्ड के लिए उस समय आवेदन किया था जब खगेंद्र 14 साल के थे लेकिन आवेदन उस समय ख़ारिज कर दिया गया था क्योंकि माना गया था कि खगेंद्र का क़द बढ़ सकता है.

इस समय दुनिया के सबसे छोटे क़द के जीवित व्यक्ति का रिकार्ड चीन के हे पिंगपिंग के नाम है जो मात्र 29 इंच के हैं.

हालांकि दुनिया के सबसे छोटे क़द के व्यक्ति का रिकार्ड भारत के गुल मोहम्मद के नाम है जो 57 सेंटीमीटर के थे यानी खगेंद्र से एक सेंटीमीटर ऊंचे.

खगेंद्र और उनके पिता ने काठमांडू में संवाददाताओं को बताया कि वो इस हफ्ते इटली के एक टेलीविज़न शो में आएंगे जहां वो अपने दावे के बारे में बात करेंगे.

इस इंटरव्यू के बाद खगेंद्र ये तय करेंगे कि उन्हें आगे कहां जाना है.

खगेंद्र का जन्म नेपाल के बागलुंग ज़िले में 1992 में हुआ था. उन्होंने आठ साल की उम्र में चलना शुरु किया और 11 साल की उम्र में उनकी लंबाई बढ़नी बंद हो गई.
BBC Hindi
BLOG COMMENTS POWERED BY DISQUS