Monday, May 21st

अंतिम अपडेट:04:05:04 AM IST

'काम' की बात पढ़ने में शर्म, तो सुनिए

BBC Hindi
090720173202_sp_pornoaudio_226सेक्स की बात होती है तो कामसूत्र से ज़्यादा भरोसेमंद और कोई पुस्तक नहीं मानी जाती.

सोलह सौ साल पहले लिखी गई इस किताब ने दुनिया भर के करोड़ों लोगों के यौन संबंध बेहतर बनाने में उनकी मदद की.

इस के चाहने वाले इसे प्राचीन इतिहास और आधुनिकता का संगम मानते हैं. इस किताब में यौन संबंध बेहतर बनाने की तकनीकों का वर्णन है और एक अध्याय तो ऐसा भी है जिसमें 64 प्रकार के आसनों का ज़िक्र है.

लेकिन बहुत से लोग इसे सरेआम पढ़ने में शर्माते हैं. यह किताब उनकी लायब्रेरी की शोभा तो बढ़ाती है लेकिन क्या इसे ट्रेन में आते जाते समय गुज़ारने के लिए सबके सामने निकाला जा सकता है.

ऑडियो सुनिए
लेकिन रॉयटर्स की एक ख़बर के मुताबिक एक प्रकाशक ने इसका भी हल निकाल लिया है.

ब्यूटीफ़ुल बुक्स के महाप्रबंधक साइमन पेथेरिक कहते हैं, "सार्वजनिक रूप से इस बेहतरीन किताब को पढ़ने में असुविधा महसूस होती हो तो इसे सुनिए".

इस कंपनी ने कामसूत्र का ऑडियो तैयार किया है जिसे अपने एमपी 3 पर डाउनलोड करके जब चाहें जहाँ चाहें सुन सकते हैं.

कामसूत्र का यह ऑडियो एक ब्रितानी अभिनेत्री का आवाज़ में है. इस किताब का 19वीं सदी में पहली बार अंग्रेज़ी में अनुवाद किया गया था.
BBC Hindi
BLOG COMMENTS POWERED BY DISQUS