Sunday, Feb 12th

अंतिम अपडेट:04:05:04 AM IST

स्पेन में पुरुष वेश्यावृति का गिरोह

BBC Hindi
100831164843_spainish_police_226x170_nocreditस्पेन की पुलिस ने ब्राज़ील से पुरुषों को अवैध रूप से स्पेन लाकर उन्हें देहव्यापार में धकेलने वाले एक गिरोह का पर्दाफ़ाश किया है.

एक बड़े अभियान में पुलिस ने 31 लोगों को गिरफ़्तार किया है. इनमें से 17 पुरुष यौनकर्मी जबकि 14 उन्हें नियंत्रित करने वाले गिरोह के लोग बताए जाते हैं.

पुलिस का कहना है कि गिरोह यौनकर्मियों और उनके ग्राहकों को कोकीन समेत कई तरह के मादक द्रव्य और वायग्रा भी सप्लाई करता था.

ये पहला मौक़ा है जब पुलिस ने मानव तस्करी के ज़रिए पुरुष यौनकर्मियों को स्पेन लाए जाने के अवैध धंधे का पर्दाफ़ाश किया है.

हिंसा की धमकी
हिरासत में लिए गए यौनकर्मी 20 से 30 वर्ष की उम्र के हैं. उनमें से ज़्यादातर ब्राज़ील के उत्तरी इलाक़ों से हैं.

इनमें से कइयों ने पुलिस को बताया कि उन्हें यूरोप में नर्तक और मॉडेल की नौकरियाँ दिलाने का झाँसा देकर ब्राज़ील से लाया गया था.

जबकि कुछ अन्य ने कहा कि उन्हें देहव्यापार के लिए स्पेन लाए जाने की जानकारी थी, लेकिन ये नहीं पता था कि उन्हें चौबीसों घंटे काम के लिए हाज़िर रहना होगा और अलग-अलग प्रांतों में जाकर अपनी सेवाएँ देनी होंगी.

पुलिस बयान में एक यौनकर्मी ने कहा कि शिकायत करने या ना-नुकूर करने पर गिरोह के लोग उन्हें जान से मारने तक की धमकी देते थे.

गिरोह का कथित सरगना ब्राज़ील का ही है जो स्पेन के मयोरका द्वीप में पलमा नामक स्थान से अपना धंधा चलाता था.
BBC Hindi
BLOG COMMENTS POWERED BY DISQUS