Sunday, Feb 12th

अंतिम अपडेट:04:05:04 AM IST

बांग्लादेश में मेजर को कफ़ सिरप पर सज़ा

BBC Hindi
100717172832_coughsyrupएनबरासन एथिराजन  बांग्लादेश के अधिकारियों ने एक सेना के मेजर को ग़ैरक़ानूनी तरीके से सैकड़ों कफ़ सिरप की बोतलें रखने के आरोप में बर्ख़ास्त कर दिया है.

साथ ही सैन्य अदालत ने मेजर रज़ा शाह मोहम्मद ज़िल्लुलाह को एक साल की सज़ा सुनाई है.

उन्हें जुलाई में गिरफ़्तार किया गया था और कोर्ट मार्शल में दोषी पाया गया.

बांग्लादेश में फ़ेंसीडिल नामक कफ़ सिरप पर पाबंदी है क्योंकि इसका बड़े पैमाने पर दुरुपयोग होता है.

इस सिरप में अफ़ीम आधारित कोडीन होती है जिसका इस्तेमाल नशे के रूप में किया जाता है.

कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि बांग्लादेश में मुसलमानों के शराब पीने पर पाबंदी है इसलिए ये सिरप शराब के विकल्प के रूप में इस्तेमाल किया जाता है.

बांग्लादेश में बड़ी संख्या में ऐसे कफ़ सिरप भारत से तस्करी के ज़रिए आते हैं.

भारत में ये आसानी से दवा की दुकानों पर उपलब्ध हैं और इनकी क़ीमत लगभग 60 से 80 रुपए होती है, लेकिन बांग्लादेश पहुँचते ही इसकी क़ीमत छह से सात गुना बढ़ जाती है.

बांग्लादेश पुलिस हर साल अनेक लोगों को ऐसे कफ़ सिरप ग़ैरक़ानूनी तरीके से लाने पर गिरफ़्तार करती है लेकिन ये शायद पहला मौक़ा है जब किसी सेना के अधिकारी को इस संबंध में सज़ा सुनाई गई हो.
BBC Hindi
BLOG COMMENTS POWERED BY DISQUS