Monday, May 21st

अंतिम अपडेट:04:05:04 AM IST

अंतरिक्ष कार्यक्रम में रूस से मदद

BBC Hindi

भारत को अपने अंतरिक्ष कार्यक्रम में रूस से अहम मदद मिलने वाली है.

रूस सोयुज़ अंतरिक्ष यान इनर्जिया बनाने में इस्तेमाल हुई तकनीक भारत के साथ बाँटने को तैयार है.

अब इसी तकनीक के सहारे रूस वर्ष 2020 तक भारत को मानवयुक्त अंतरिक्ष यान बनाने में मदद करेगा.

अगर सब कुछ ठीक रहा तो भारत इस अंतरिक्ष यान के सहारे अंतरिक्ष यात्री भेजने में सफल रहेगा.

अनुरोध

सहयोग के लिए भारत के अनुरोध का रूसी अंतरिक्ष एजेंसी रॉसकॉसमोस और सोयुज़ अंतरिक्ष यान इनर्जिया के निर्माताओं ने समर्थन किया है.

रॉसकॉसमोस के प्रमुख एलेक्सी क्रोसनोफ़ ने बताया, "भारत मानवयुक्त अंतरिक्ष कार्यक्रम विकसित करने को लेकर काफ़ी उत्सुक है. इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि उसने इस मामले में रूस की ओर रुख़ किया. क्योंकि दोनों ही देश सोवियत युग से अंतरिक्ष के क्षेत्र में सहयोग करते आए हैं."

क्रासनोफ़ के मुताबिक़ परियोजना अभी शुरुआती दौर में है और इसे पूरा होने में कम से कम 10 वर्ष लगेंगे.

उन्होंने बताया कि कैप्सूल सोयुज़ के डिज़ाइन जैसा ही होगा लेकिन ये छोटा होगा क्योंकि भारत के पास शक्तिशाली प्रक्षेपण यान नहीं है, जिससे बड़े अंतरिक्ष यान को अंतरिक्ष में भेजा जा सके.
BBC Hindi
BLOG COMMENTS POWERED BY DISQUS