Monday, May 21st

अंतिम अपडेट:04:05:04 AM IST

'चैनल ने कहा वैवाहिक बलात्कार सही'

BBC Hindi
101109032131_veil_226x170_nocreditब्रिटेन के एक मुस्लिम केबल चैनल की के प्रस्तुतकर्ताओं के इन बयानों के लिए तीखी आलोचना हो रही है घरेलू हिंसा और वैवाहिक बलात्कार सही है और कहा कि जो औरतें परफ़्यूम लगाती हैं वो वेश्याएँ हैं.

कहा जा रहा है कि ऐसा कहके चैनल ने ब्रितानी प्रसारण कोड का उल्लंघन किया है.

लंदन से चलने वाला इस्लाम चैनल मुसलमानों के नज़रिए से अंग्रेज़ी में ख़बरें और समसामयिक विषयों पर चर्चा प्रसारित करता है. ये सैटेलाइट टेलीविज़न और इंटरनेट पर उपलब्ध है.

टीवी प्रसारण पर नज़र रखने वाली ब्रितानी संस्था ऑफ़्कॉम ने चैनल के कुछ कार्यक्रमों पर ऐतराज़ जताया है.

चैनल से जुड़ी शिकायतों की जाँच रिपोर्ट में कहा गया है कि कुछ कार्यक्रम आपत्तिजनक हैं और निष्पक्षता के नियमों का उल्लंघन करते हैं.

चैनल पर आपत्ति

ऑफ़्कॉम ने मिसाल देते हुए कहा है कि एक कार्यक्रम में कहा गया कि वैवाहिक बलात्कार की अनुमति है- इसमें बल प्रयोग भी हो सकता है.

इसका अलावा कार्यक्रम प्रस्तुतकर्ता ने एक जगह दर्शकों को ये सलाह दी कि औरतों के ख़िलाफ़ हिंसा की इजाज़त है और जो महिलाएँ इत्र लगाती हैं उन्हें वेश्या कहा जा सकता है.

रिपोर्ट में चैनल पर विदेशों से आने वाली ख़बरों की कवरेज की भी आलोचना की गई है. आरोप है कि फ़लस्तीनी राजनीति जैसे मुद्दों पर निष्पक्षता नहीं बरती गई है.

निष्पक्षता के दिशा निर्देशों का उल्लंघन करने के लिए पहले भी चैनल पर जुर्माना लगाया जा चुका है. ताज़ा मामले की जाँच के लिए ऑफ़्कॉम ने चैनल अधिकारियों को बुलाया है.
BBC Hindi
BLOG COMMENTS POWERED BY DISQUS