Monday, May 21st

अंतिम अपडेट:04:05:04 AM IST

ईरान में प्रदूषण के कारण अवकाश

BBC Hindi
090707011625_pollution-226-2ईरान ने प्रदूषण को देखते हुए तेहरान में दो दिन का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है.

एक सप्ताह में ये दूसरी बार सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है.

अधिकारियों का कहना है कि बुधवार और गुरुवार को सरकारी दफ़्तर, बैंक, स्कूल और विश्वविद्यालय बंद रहेंगे.

पिछले बुधवार को सरकारी टीवी ने 'प्रदूषण और अस्वास्थ्यकर' वातावरण को देखते हुए सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की थी.

आलोचना का कहना है कि सार्वजनिक अवकाश ईरान की अर्थव्यवस्था के लिए भारी पड़ सकता है.

ईरान का सप्ताह शुक्रवार से शुरू होता है यानि इसका मतलब है कि साप्ताहित अवकाश दो दिनों और बढ़ा दिया जाएगा.

हाल के दशक में राजधानी तेहरान की आबादी तेज़ी से बढ़ी है और कारों की संख्या में भी बढ़ोत्तरी हुई है. इनमें से अनेक कारें पुरानी हैं.

दरअसल तेहरान पहाड़ियों से घिरा है और यदि हवा न चले और बारिश न हो तो प्रदूषण शहर पर छा जाता है.

ईरान के स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि इस प्रदूषण के कारण दिल का दौरा और सांस की बीमारियाँ हो रही हैं जिसके कारण हर साल हज़ारों लोगों की मौत हो जाती है.
BBC Hindi
BLOG COMMENTS POWERED BY DISQUS