Monday, May 21st

अंतिम अपडेट:04:05:04 AM IST

'डॉक्टर' मंत्री ने की मदद

100813135714_liam_fox_226x170_nocreditडॉ लियम फॉक्स ने एक गर्भवती की मदद की. आप सोचेंगे कि अगर एक डॉक्टर ने किसी बीमार या ज़रुरतमंद की मदद कर दी तो इसमें बड़ी बात क्या है.

BBC Hindi
100813135714_liam_fox_226x170_nocreditडॉ लियम फॉक्स ने एक गर्भवती की मदद की. आप सोचेंगे कि अगर एक डॉक्टर ने किसी बीमार या ज़रुरतमंद की मदद कर दी तो इसमें बड़ी बात क्या है.

पर बात ये है कि लियम फॉक्स ब्रिटेन के रक्षा मंत्री है और मंत्री बनने से पहले पेशे से वो डॉक्टर थे.

हुआ यूं कि इस्तानबुल से लंदन से आ रही उड़ान में पायलट ने घोषणा की थी कि एक गर्भवती महिला को डॉक्टर की ज़रुरत है और अगर कोई डॉक्टर विमान में है तो आगे आए.

तो लियम फॉक्स से उस महिला की मदद की और जब विमान हवाई अड्डे पर उतरा तब उन तक डॉक्टरी सहायता पहुँची.

डॉ फॉक्स के प्रवक्ता का कहना है कि ये पहली बार नहीं है कि उनकी ज़रुरत पड़ी. पिछले चार वर्षो में ये तीसरा मौक़ा है जब लियम फॉक्स को अपनी डॉक्टरी के गुर दिखाने पड़े.

मदद करना फर्ज़

डॉ फाक्स तुर्की के सैन्य और प्रतिरक्षा अधिकारियों से मिलकर लंदन लौट रहे थे जब ये घटना घटी.

तुर्की से लंदन की विमान यात्रा साढ़े चार घंटे की होती है और आधे रास्ते में महिला ने डॉक्टर की मांग की. डॉ फॉक्स के प्रवक्ता का कहना है कि वो महिला को आश्वस्त करने में सफल रहे.

डॉ फॉक्स के प्रवक्ता का कहना था,“वो एक डॉक्टर है और मदद करना वो अपना फर्ज़ समझते हैं. कोई भी डॉक्टर ऐसा ही करता.”

पर उन्होंने कहा कि ये तय नहीं है कि उस महिला को पता था कि उनकी मदद करने वाला कौन था.

डॉ फॉक्स सेना में मेडिकल अफ़सर के रुप में काम कर चुके हैं और रॉयल कॉलेज ऑफ जनरल प्रैक्टीशनर्स के सदस्य भी रह चुके हैं.
BBC Hindi
BLOG COMMENTS POWERED BY DISQUS