Monday, May 21st

अंतिम अपडेट:04:05:04 AM IST

अमरीकियों की नज़र में चीन का ख़ासा महत्व, भारत का कम

110121173341_china_us_spy_226x170_bbc_nocreditअमरीकी नागरिकों की नज़र में चीन में जो कुछ होता है वह उनके लिए ख़ासा महत्व रखता है जबकि भारत में जो गतिविधियाँ होती हैं उन्हें अमरीकी अपने लिए उतना महत्वपूर्ण नहीं मानते.

BBC Hindi
110121173341_china_us_spy_226x170_bbc_nocreditअमरीकी नागरिकों की नज़र में चीन में जो कुछ होता है वह उनके लिए ख़ासा महत्व रखता है जबकि भारत में जो गतिविधियाँ होती हैं उन्हें अमरीकी अपने लिए उतना महत्वपूर्ण नहीं मानते.

जानी-मानी संस्था गैलप के एक सर्वेक्षण से सामने आया है कि 70 प्रतिशत अमरीकी चीन में जो कुछ भी घटता है कि उसे अमरीका के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण मानते हैं.

जिस देश की गतिविधियों को अमरीकी दूसरे नंबर पर अत्यंत महत्वपूर्ण मानते हैं वह है उत्तर कोरिया (59 प्रतिशत) और उसके बाद महत्व में आता है ईरान (57 प्रतिशत).

महत्वपूर्ण है कि केवल 48 प्रतिशत अमरीकी पाकिस्तान में हो रही गतिविधियों को अमरीका के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण मानते हैं और यह इस सूची में आठवें नंबर पर आता है.

उधर भारत पाकिस्तान से भी पीछे 12वे नंबर पर है. इस संस्था के सर्वेक्षण के अनुसार मात्र 31 प्रतिशत अमरीकी मानते हैं कि भारत में हो रही गतिविधियाँ अमरीका के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं.

हालाँकि मिस्र दुनिया भर में सुर्खियों में बना हुआ है लेकिन केवल 45 प्रतिशत अमरीकी मानते हैं कि वहाँ जो कुछ हो रहा है वह अमरीका के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है.

ग़ौरतलब है कि वर्ष 2007 में 70 प्रतिशत अमरीकी इराक़ में हो रही घटनाओं को अपने लिए महत्वपूर्ण मान रहे थे जबकि अब ये प्रतिशत घटकर 52 रह गया है.

ये सर्वेक्षण फ़रवरी दो से पाँच के बीच में 1015 अमरीकी लोगों के बीच सवाल-जबाव के ज़रिए कराया गया.
BBC Hindi
BLOG COMMENTS POWERED BY DISQUS