पश्चिम बंगाल में बीती रात माओवादियों द्वारा एक पुलिस कैंप पर धावा बोलकर 24 जवानों की हत्या किये जाने पर देश के गृहमंत्री पी. चिदंबरम ने आंतरिक सुरक्षा में चूक स्वीकारी है.
माओवादी हमले की भर्त्सना करते हुए चिदंबरम ने कहा कि यह निंदनीय है. उन्होंने कहा कि माओवादियों की बढ़ती हिंसा यह दर्शाती है कि देश की आंतरिक शांति बहाली में कहीं-न-कहीं चूक हुई है. चिदंबरम ने प्रदेश के मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्या से वार्ता करते हुए कहा कि राज्य में माओवादियों का प्रभुत्व बढ़ता जा रहा है. यह चिंतनीय है। मुख्यमंत्री से उन्होंने कहा कि वे २४ जवानों की हत्या तथा हथियार लूटे जाने की भर्त्सना करते हैं. वहीं, सीपीआई नेता ने हमले की जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए इसे भविष्य में दोहराये जाने की भी धमकी दी है.हमले की आलोचना करते हुए चिदंबरम ने कहा कि इस तरह के हमले माओवादियों की सच्चई को सामने लाता है. उन्होंने कहा कि माओवादियों के हमले के पीछे महज सत्ता को हथियाना होता है. उन्होंने कहा कि प्रजातांत्रिक देश में हिंसा फैलाने का अधिकार किसी को भी नहीं है. माओवादियों के खिलाफ बोलते हुए चिदंबरम ने कहा कि वे केंद्र और राज्य द्वारा शांति के लिए किए जा रहे प्रयासों को विफल करना चाहते हैं.

