कृषि मंत्री शरद पवार ने मंगलवार को कहा अप्रैल से आवश्यक वस्तुओं के मूल्यों में कमी आने लगेगी व अप्रैल से रबी की फसल बाजार में आने लगेगी. रबी की फसल बाजार में आने से महंगाई कम होगी.
उन्होंने कहा कि मार्च के बाद बाजार की स्थिति बदलेगी. सरकार इसके लिए प्रयास कर रही और इस प्रयास का सार्थक परिणाम आएगा. गेहूं की पैदावार इस बार 8.58 लाख टन के मुकाबले से अधिक हो सकती है. दालों के बारे में अच्छी खबर आ रही है.
एक सवाल के जवाब में पवार ने कहा कि अगर मौजूदा समय में देखा जाए तो चावल, गेहूं, दलहन और चीनी जैसी आवश्यक वस्तुओं के दाम कम होने लगे हैं. थोक के मुकाबले रिटेल दामों में कम गिरावट आई है. बेशक जिस तरह की गिरावट का इंतजार सरकार और आम आदमी को है, उसे अभी आना है मगर दूसरे शब्दों में कहें तो इन चीजों के दामों में तेजी रुक गई है. अब नरमी आना बाकी है. यह पूछने पर कि रबी की फसल कैसी रहने का अनुमान है, पवार ने कहा कि अभी तक फसल बेहतर होने की उम्मीद है. देश में गेहूं की फसल पिछले सीजन के मुकाबले 8.58 लाख टन के मुकाबले कहीं अधिक हो सकती है. दालों के बारे में भी पॉजिटिव खबरें आ रही हैं.

