सोनिया गांधी की गिनती महिला दिवस के मौके पर महिला आरक्षण विधेयक को पास कराने की थी, लेकिन लगता नहीं कि आज यह बिल पास हो पाएगा.
इस विधेयक को लेकर गतिरोध जारी है और अब प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने सर्वदलीय बैठक बुलाई है.
सपा और राजद के सांसद इस विधेयक का पूरजोर विरोध कर रहे हैं. इन सांसदों ने राज्यसभा में इस विधेयक की प्रतियाँ भी फाड़ दी.
इन सांसदों का आरोप है कि सरकार इस विषय में व्यापक सहमति नहीं बना रही है.

