Monday, May 21st

अंतिम अपडेट:04:05:04 AM IST

दिल्ली निवास के लिए सर्वश्रेष्ठ शहर

Print PDF
delhiएक सर्वे के नतीजों पर गौर करें तो पता चलता है कि निवास करने के लिए दिल्ली देश का सर्वश्रेष्ठ शहर है, जबकि जमशेदपुर सबसे खराब. सीआईआई और इंस्टिट्यूट ऑफ कम्पीटिटिवनेस के द्वारा किए गए एक अभ्यास के नतीजों के ऊपर से देश के सर्वश्रेष्ठ शहरों की सूची तैयार की गई है.

इस सूची में दिल्ली सबसे ऊपर है, इसके बाद मुम्बई और चैन्नई आते हैं.आश्चर्य की बात यह है कि दिल्ली को जिन वजहो से सर्वश्रेष्ठ शहर माना गया है उसमें नागरिक सुरक्षा भी शामिल है. सुरक्षा

के मामलें दिल्ली को सर्वाधिक अंक दिए गए हैं. यह पैमाना आश्चर्यजनक है.

इस सूची में 37 शहरों के नाम हैं. यह सूची में शहरों को रहन सहन, घूमने फिरने की जगह, सुरक्षा, जीवन स्तर, सामाजिक और सांस्कृतिक माहौल, संशाधन, शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधा आदि के हिसाब से अंक दिए गए हैं. दिल्ली जिन पैमानों पर सबसे आगे है उसमें शामिल है शिक्षा, सुरक्षा और आर्थिक स्थिति. जिस पैमाने पर दिल्ली फिसड्डी साबित हुई है उसमें शामिल है स्वास्थ्य सुविधाएँ, जबकि एम्स जैसी संस्था दिल्ली में ही स्थित है.

इस सूची में शीर्ष 10 शहरों में उत्तर भारत से 2 शहर, पूर्वी भारत से 1 शहर, पश्चिमी भारत से 4 शहर और दक्षिण भारत से 3 शहर शामिल हैं.

शीर्ष 10 शहर:
  1. दिल्ली
  2. मुम्बई
  3. चैन्नई
  4. बंगालुरू
  5. हैदराबाद
  6. कोलकाता
  7. अहमदाबाद
  8. पूणे
  9. गुड़गाँव
  10. सूरत
BLOG COMMENTS POWERED BY DISQUS