Sunday, Feb 12th

अंतिम अपडेट:04:05:04 AM IST

क्या यादव नेता लाएंगे अविश्वास प्रस्ताव

Print PDF
महिला आरक्षण विधेयक तमाम कोशिशों के बावजूद वे रोक नहीं पाए, लेकिन अब यादव नेता यानी कि आरजेडी के अध्यक्ष लालू यादव और सपा के मुलायम सिंह यादव यूपीए सरकार को घेरने की अलग तैयारी कर रहे हैं.

आरजेडी के अध्यक्ष लालू यादव बुधवार को राष्ट्रपति से मिलकर सरकार से समर्थन वापसी की चिट्ठी सौंपेंगे. सम्भव है कि सपा भी सरकार से सपर्थन वापस ले ले.

लोकसभा में समाजवादी पार्टी के 22 और आरजेडी के 4 सांसद हैं.

यह भी हो सकता है कि सपा और राजद मिलकर सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाए. ऐसी सूरत में यूपीए सरकार की हालत खराब हो सकती है.
BLOG COMMENTS POWERED BY DISQUS