लोकप्रिय सर्च इंजिन गूगल के भारत में उत्पाद प्रबंधक जगजीत चावला ने कहा कि मोबाइल फोन इस्तेमाल करने वाले कुछ भी कहेंगे गूगल उसे सर्च कर देगा. यह सुविधा अन्य भारतीय भाषाओं में भी उपलब्ध होगी.
इस सेवा से एक बड़े वर्ग को लाभ होगा क्योंकि भारत में सात करोड़ लोग नेट का लाभ उठा रहे हैं जिनमें मात्र 13 प्रतिशत लोग ही अंग्रेजी का उपयोग करते है. शेष सभी हिन्दी सहित अन्य भाषाओं का उपयोग पसंद करते हैं.

