अहमदाबाद के चर्चित गुलबर्ग कांड में आज विशेष जाँच दल [एसआईटी] ने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी को समन जारी कर 21 मार्च तक हाजिर होने के लिए कहा है. यदि मोदी चाहें तो चिट्ठी लिखकर भी जवाब दे सकते हैं. सीबीआई के पूर्व निदेशक आर.के.राघवन की अध्यक्षता में गठित एसआईटी ने यह निर्णय लिया है. एसआईटी गुजरात दंगों में मोदी के शामिल होने संबंधित शिकायतों की जांच कर रही है और इसे 30 अप्रैल तक सुप्रीम कोर्ट में अपनी रिपोर्ट पेश करनी है.
ऐसा पहली बार है जब नरेंद्र मोदी को दंगों से जुड़े किसी मामले में पूछताछ के लिए बुलाया गया है.
गुजरात में वर्ष 2002 में हुए दंगों में एक हज़ार से अधिक लोग मारे गए थे.

