Monday, Feb 13th

अंतिम अपडेट:04:05:04 AM IST

गृहमंत्री - पाक उच्चायुक्त भीड़ंत

Print PDF
एक सम्मेलन में उपस्थित केंद्रीय गृह मंत्री पी.चिदंबरम और पाकिस्तान के उच्चायुक्त शाहिद मलिक के बीच शुक्रवार को शाब्दिक भीड़ंत हो गई.

बहस की शुरूआत चिदंबरम ने की. उन्होनें इस्लामाबाद पर आतंकी संगठनों का समर्थन करने का आरोप लगाया. वहाँ उपस्थित पाक उच्चायुक्त ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि पाकिस्तान एक जिम्मेदार राष्ट्र है और अपनी धरती को हिंसा के लिए इस्तेमाल करने की किसी को भी इजाजत नहीं देता.

चिदम्बरम ने कहा कि - यह किसी से छिपा नहीं है कि पाकिस्तान स्थित हर आतंकी संगठन को आईएसआई द्वारा समर्थन प्राप्त है.

पाक उच्चायुक्त पर पलटवार करते हुए चिदंबरम ने कहा कि पाकिस्तान यदि प्रत्यक्ष समर्थन नहीं दे रहा है तो परोक्ष समर्थन भी बंद करना चाहिए.
BLOG COMMENTS POWERED BY DISQUS