Monday, Feb 13th

अंतिम अपडेट:04:05:04 AM IST

ऑपरेशन ग्रीनहंट की सफलता; दो माओवादी नेता ढेर

Print PDF
सीमावर्ती क्षैत्रों में सरकार द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन ग्रीनहंट को सफलता मिल रही है. कल सुरक्षाबलों ने मोर्चाबंदी करने के बाद आंध्रप्रदेश के दो प्रमुख माओवादी नेताओं को मार गिराया.

एक माओवादी नेता का नाम शक्करपुरी अप्पाराव है जिसे नेतीगोंडा ग्राम के निकट मार गिराया गया. दूसरे माओवादी नेता का नाम कोंडल रेड्डी बताया गया है जिसे वारंगल जिले के ताड़वाही ग्राम के निकट मार गिराया गया.

अप्पाराव और रेड्डी दोनों के पास से एक एक ए.के.-47 राइफल जब्त की गई है. दोनों आतंकी माओवादियों की केन्द्रीय समिति के सदस्य थे.
BLOG COMMENTS POWERED BY DISQUS