राजस्थान में सवाई माधोपुर जिले के बोली गांव के समीप एक बस पुल से नीचे नदी में गिर गई. इस घटना से 26 लोगों के मारे जाने की खबर है.
यह बस एक प्रशिक्षण संस्थान की थी और उसमें छात्र और अध्यापक बैठे हुए थे जो एक शैक्षणिक टूर से लौट रहे थे.
घायलों को सवाई माधोपुर और बोली के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.

