Monday, Feb 13th

अंतिम अपडेट:04:05:04 AM IST

भारत के मिसाइल रोधी तकनीक का परीक्षण विफल

Print PDF

interceptorभारत की स्वदेशी मिसाइल रोधी तकनीक का दूसरा परीक्षण असफल रहा है. देश में ही विकसित एडवांस्ड एयर डिफेंस (एएडी) इंटरसेप्टर मिसाइल का रविवार को परीक्षण होना था परंतु कुछ तकनीकी दिक्कतों की वजह से इसे सोमवार तक टाला गया.

लेकिन आज किया गया परीक्षण फेल हो गया.

इस परीक्षण के तहत पृथ्वी मिसाइल को दुश्मन की मिसाइल बनाकर दागा जाना था और देश में विकसित इंटरसेप्टर मिसाइल के द्वारा उसे हवा में उडा देना था.

पृथ्वी मिसाइल को सुबह 10.02 बजे दागा गया. इसके बाद एक मोबाइल लॉंचर से इंटरसेप्टर मिसाइल को दागने की कोशिश की गई, लेकिन वह फेल हो गई.

ऐसा क्यों हुआ इसके बारे में जानकारी उपलब्ध नही है परंतु कुछ खबरे ऐसी आ रही है कि समुचित तालमेल के अभाव के कारण यह परीक्षण फेल हुआ है.

एएडी इंटरसेप्टर मिसाइल हवा में कम ऊंचाई पर दुश्मन की बैलिस्टिक मिसाइल नष्ट करने में सक्षम है.

इससे पहले मार्च 6, 2009 को किया गया इस तरह का पहला परीक्षण सफल रहा था. तब धनुष मिसाइल ने दुश्मन की मिसाइल के रूप में चिह्नित एक मिसाइल को हवा में ही टकराकर बेकार कर दिया था.

BLOG COMMENTS POWERED BY DISQUS