Monday, Feb 13th

अंतिम अपडेट:04:05:04 AM IST

परमाणु जवाबदेही विधेयक को लेकर कांग्रेस परेशान

Print PDF
केंद्र की यूपीए सरकार परमाणु जवाबदेही विधेयक को लेकर फंस गई है. आज यह बिल लोकसभा में पेश किया जाना था. लेकिन विपक्ष के कड़ॆ रूख को देखते हुए इसे टाल दिया गया.

लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने कहा कि - केंद्रीय मंत्री पृथ्वीराज चौहान ने मुझसे अनुरोध किया है कि सरकार सोमवार को परमाणु जवाबदेही विधेयक पेश नहीं करेगी.

हंगामा
सरकार की मंशा को भांपते हुए विपक्ष ने हल्ला बोल दिया. भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने कहा कि सरकार ऐसा क्यों कर रही है यह स्पष्ट करे. सदन को यह जानने का हक़ है कि ये विधेयक क्यों नहीं पेश किया गया.

कांग्रेस सरकार इस विधेयक को लेकर पेशोपेश में है क्योंकि भारत-अमरीका परमाणु समझौते को प्रभावी बनने के लिए इस विधेयक का पास होना ज़रूरी है.
BLOG COMMENTS POWERED BY DISQUS