Sunday, Feb 12th

अंतिम अपडेट:04:05:04 AM IST

ब्यालालू इसरो कैम्पस शूटआउट: संदिग्ध फरार

Print PDF
बंगलुरू शहर के समीप ब्यालालू स्थित भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन [इसरो] प्रतिष्ठान के आसपास संदिग्ध रूप से घूम रहे दो लोगों ने सुबह 3.30 बजे सुरक्षाकर्मियों पर गोलीबारी की और बाद में फरार हो गए.

सुरक्षाकर्मियों ने दो संदिग्धों को इसरो केन्द्र के आसपास घूमते देखा और उन्हें रोका. लेकिन इन लोगों ने सुरक्षाकर्मियों पर गोलीबारी शुरू कर दी. सुरक्षाकर्मियों ने भी जवाबी कार्रवाई की और वे दोनों व्यक्ति घटनास्थल से भाग खड़े हुए.

ब्यालालू में इंडियन डीप स्पेस नेटवर्क और इसरो के उपग्रहीय अभियानों के लिए ट्रैकिंग स्टेशन स्थित है.
BLOG COMMENTS POWERED BY DISQUS