बसपा सुप्रीमो मायावती के द्वारा पहने गए 1000 रूपए के नोटों के हार ने देश में बवाल खड़ा कर दिया है.
लोकसभा भी इससे अछूति नहीं रही. इस मुद्दे पर मंगलवार को लोकसभा में सपा और कांग्रेस सदस्यों ने भारी हंगामा किया और इसके चलते सदन की बैठक दोपहर एक बजे तक स्थगित कर दी गई.
उल्लेखनीय है कि बसपा की स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित रैली में उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती को कथित तौर पर करोड़ों रुपए का हार पहना था.

