पार्टी के अध्यक्ष नितिन गडकरी ने अपनी नई टीम की घोषणा कर दी है. नई टीम में 13 उपाध्यक्ष, 10 महासचिव और 15 सचिव शामिल है.अभिनेत्री हेमा मालिनी को भाजपा का उपाध्यक्ष बनाया गया है. उनके साथ साथ नजमा हेपतुल्ला, विनय कटियार, कलराज मिश्र, एमए नक़वी और शांता कुमार को भी उपाध्यक्ष नियुक्त किया है.
वरूण गांधी अब भाजपा के सचिव हैं. उनके साथ साथ नवजोत सिंह सिद्धू और स्मृति ईरानी का नाम भी शामिल है.
गडकरी ने एक और जहाँ कई नए चेहरों को स्थान दिया है. वहीं पुराने दिग्गज अब टीम से आउट हो गए हैं. अरुण शौरी और यशवंत सिन्हा ऐसे ही कुछ दिग्गज हैं.
भाजपा ने 12 सदस्यीय संसदीय बोर्ड का भी ऐलान कर दिया है जिसमें शामिल हैं अटल बिहारी वाजपयी, लाल कृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, वैंकेया नायडू, राजनाथ सिंह, सुषमा स्वराज, अरूण जेटली और बाल आप्टे.
नई टीम भाजपा:
अध्यक्ष: नितिन गडकरी
उपाध्यक्ष:
पुरूष - शांता कुमार, कलराज मिश्र, विनय कटियार, भगतसिंह कोशियारी, मुख्तार अब्बास नकवी, बिजय चक्रवर्ती, पुरूषोत्तम रूपाला
महिला - करुणा शुक्ला, नजमा हेपतुल्ला, हेमा मालिनी और किरण घई.
महासचिव:
पुरूष - अनंथ कुमार, थावरचंद गहलोत, विजय गोयल, धर्मेद्र प्रधान, नरेंद्र तोमर, जगत प्रकश नद्दा, रामलाल, अर्जुन मुंडा, रविशंकर प्रसाद, वी. सतीश (संयुक्त संगठन महासचिव) और सौदानसिंह
महिला - वसुंधरा राजे
सचिव:
पुरूष - संतोष गंगवार, तापिर गाव, नवजोत सिंह सिद्धु, अशोक प्रधान, वरुण गांधी, मुरलीधर राव, कीर्ति सोमैया, डॉ लक्ष्मण, कैप्टन अभिमन्यु, भूपेंद्र यादव
महिला - स्मृति ईरानी, सरोज पांडे, किरण माहेश्वरी, आरती मेहरा, और वाणी त्रिपाठी
कोषाध्यक्ष: पियूष गोयल
अधिकृत प्रवक्ता: प्रकाश जावड़ेकर, राजीव प्रताप रूडी, शाहनवाज हुसैन, रामनाथ कोविंद, तरुण विजय और निर्मला सितारमन

