बसपा सुप्रीमो मायावती पर लाखों का हार पहनने से उठे विवाद का कोई असर होता नहीं दिख रहा है.
इस मसले पर विचार करने के लिए बुलाई गई बैठक में मायावती को फिर एक बार लाखों का हार पहनाया गया.
इस बारे में बोलते हुए मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि हमने उन्हें सम्मान देने के लिए नोटों की माला पहनाई थी लेकिन यह बात विपक्षी पचा नहीं पा रहे हैं.
विरोधियों को जवाब देने के लिए मायावती को फिर से 18 लाख रूपयों के नोटो का हार पहनाया गया.

