उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में फरार प्रेमी जोड़े मामले पर पंचायत का दिल दहला देने वाला फरमान सामने आया है. पंचायत ने आदेश दिया है कि फरार प्रेमी जोड़े को उनके सामने लाया जाए और यहां पर इनकी घटिया हरकत की वजह से इन्हें ऐसी सजा दी जाएगी जिसके बाद कोई प्रेमी जोड़ा दोबारा भागने का प्रयास नहीं करेगा. सजा भी ऐसी कि सुनकर रोंगटे खड़े हो जाएं. पंचायत ने कहा हम भरी सभा में इन दोनों की आंखे निकालवा देंगे.
पाप्त खबर के अनुसार यह घटना ग्रेटर नोएडा के पास स्थित घोड़ी गांव की है, जहां पर मेंदही हसन का भांजा पड़ोस की एक लड़की को लेकर फरार हो गया है. इस घटना के बाद लड़की के परिवार वालों ने यह बात पंचायत में रखी जहां पर यह फैसला हुआ कि मामा अपने भांजे को पंचायत के सामने लाएगा जिसके बाद इन दोनों की आंखे निकाली जाएंगी और अगर मेंहदी हसन खाली हाथ गांव आया तो उसे गोली मार दो. ग्रेटर नोएडा के दादरी सीओ राहुल कुमार ने बताया कि मेंहदी हसन ने अपने आपको खतरे में देखते हुए पुलिस से सुरक्षा की गुहार की है, हमने मामले की गंभीरत को देखते हुए पंचायत के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. हालांकि दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया लेकिन गांव वालों ने पुलिस पर हमला करके इन्हें छुड़ा लिया. साथ ही गांव वालों ने पुलिस पर पत्थर फेंकने शुरु कर दिए जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल भी हुए. सीओ ने बताया कि स्थिति तनावपूर्ण होता देख पूरे गांव में भारी संख्या में पुलिसबल और पीएसी तैनात के आदेश दे दिए हैं.

