भारत के रक्षा मंत्री ए के एंथोनी को पाकिस्तान के साथ बातचीत में कोई चमत्कार होने की उम्मीद नहीं है. लेकिन इसके बावजूद भारत पाकिस्तान के साथ बातचीत जारी रखेगा.
यह बात रक्षा मंत्री एके एंथोनी ने पणजी में कही. रक्षा मंत्री ए के एंथोनी ने बुधवार को कहा कि पाकिस्तान अपनी जमीन पर चल रहे 42 आतंकी कैंपों को नष्ट करने के लिए जरूरी कदम नहीं उठा रहा है. उन्होंने कहा कि हम सभी तरह की संभावनाओं पर काम कर रहे हैं. श्री एंथनी ने कहा कि वह पाकिस्तान के साथ बातचीत में कोई चमत्कार होने की उम्मीद नहीं रखते हैंरक्षा मंत्री ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने वाले तत्वों पर नियंत्रण के लिए जरूरी कदम नहीं उठाए लेकिन इसके बावजूद भारत आगे भी पाकिस्तान के साथ बातचीत जारी रखेगा. एंथनी ने कहा कि आतंकी संगठनों के निशाने पर सबसे आगे भारत है. पाक में 42 आतंकी कैंप हैं, जिनका मकसद भारत में हिंसा फैलाना है.

