Monday, Feb 13th

अंतिम अपडेट:04:05:04 AM IST

बढ़ सकता है मंहगाई भत्ता

Print PDF
केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिये एक अच्छी खबर आने की उम्मीद है. केंद्र सरकार के करीब 50 लाख कर्मचारियों का महँगाई भत्ता बढ़ सकता है. मंत्रिमंडल की शुक्रवार को होने वाली बैठक में केंद्रीय कर्मचारियों के महँगाई भत्ते में 8 प्रतिशत वृद्धि के प्रस्ताव को हरी झंडी मिल सकती है. उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार पेंशनभोगियों को भी बढ़े महँगाई भत्ते का लाभ मिलेगा. महँगाई भत्ते में आठ प्रतिशत वृद्धि के साथ यह 27 से बढ़कर 35 फीसद हो जाएगा. डीए की यह किस्त जनवरी से लागू हो सकती है. इससे कर्मचारियों को बढ़ती महँगाई से कुछ राहत मिल सकती है.

महँगाई भत्ते में संशोधन औद्योगिक कर्मचारियों के उपभोक्ता मूल्य सूचकांक पर आधारित होता है. इसमें हाल के दिनों में अन्य सूचकांकों की तुलना में तीव्र बढ़ोतरी हुई है. जनवरी में सीपीआई 16.2 फीसद हो गया है जो एक वर्ष पहले इसी महीने में 10.4 प्रतिशत पर था.
BLOG COMMENTS POWERED BY DISQUS