Monday, May 21st

अंतिम अपडेट:04:05:04 AM IST

SIT के सामने पेश होंगे मोदी? बन सकती है सहमति

Print PDF
खबर है कि गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी 27 मार्च को गोधरा कांड के बाद भड़के दंगों की जाँच कर रही एसआईटी के सामने पेश हो सकते हैं.

मोदी के वकील महेश जेठमलानी ने कहा है कि मोदी के 27 मार्च को एसआईटी के सामने पेश होने पर पारस्पर सहमति बनी है.

लेकिन इस मसले पर अभी भी असमंजस बरकरार है क्योंकि सुप्रीम कोर्ट में इस मामले की सुनवाई 5 अप्रैल को होनी है. ऐसा भी हो सकता है कि मुख्यमंत्री पहले इस सुनवाई को हो जाने दें और सुप्रीम कोर्ट के फैसले के अनुसार कोई निर्णय लें. हो जाए।

एसआईटी प्रमुख आर के राघवन ने इस बारे में कोई भी टिप्पणी करने से इंकार किया है.
BLOG COMMENTS POWERED BY DISQUS