Monday, May 21st

अंतिम अपडेट:04:05:04 AM IST

अमरीका की पीठ पीछे बदला पाकिस्तान का स्वर!

Print PDF
अमरीका के दौरे पर गए पाकिस्तानी विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने अपना स्वर बदल लिया है. उन्होने कहा है कि भारत को अपनी पाक नीति पर फिर से विचार करना होगा.

शाह महमूद कुरैशी ने कहा कि भारत को अपनी बातचीत की शर्तों वाली नीति बदलनी होगी. भारत ने हमेशा यही कहा है कि जब तक पाकिस्तान आतंकवादी गुटों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करेगा, दोनों देशों की समग्र वार्ता बहाल नहीं होगी.

परंतु कुरैशी के अनुसार वार्ता हर हाल में जारी रहनी चाहिए. अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन के साथ साझा प्रेस कांफ्रेंस में उन्होनें कहा कि पाकिस्तान बातचीत करना चाहता है और उन्हें विश्वास है कि भारत को बहुत जल्द अपनी पाक नीति पर फिर से विचार करेगा.
BLOG COMMENTS POWERED BY DISQUS