अंडमान व निकोबार द्वीप समूह पर भूकम्प के तेज झटके महसूस किए गए है.
ये झटके उड़ीसा और चेन्नई में भी महसूस किए गए हैं. भूकंप की तीव्रता करीब 6.9 रिक्टर बताई गई है.
भूकम्प के बाद सुनामी का डर फैला था परंतु अभी तक सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की गई है.
यह भूकम्प रात करीब 10 बजकर 25 मिनट के आसपास आया था और इसका केन्द्र अंडमान की राजधानी पोर्ट ब्लेयर से 240 किमी उत्तर में लैंडफाल आईलैंड पर बताया गया है.

