छत्तीसगढ की विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने दंतेवाड़ा जिले में नक्सली घटना का राजनीतिकरण कर सरकार को घेरने का मन बना लिया है.
इस घटना के विरोध में तथा राज्य सरकार की विफलता के खिलाफ गुरुवार को प्रदेश बंद का आह्वान किया गया है. प्रदेश कांग्रेस ने केंद्र सरकार से अपील भी की है कि प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगा दिया जाए.
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष धनेंद्र साहू और विधानसभा में विपक्ष के नेता रविंद्र चौबे ने कहा कि देश की सबसे बड़ी नक्सली घटना छत्तीसगढ में हुई है और यह राज्य सरकार की विफलता का परिणाम है.
एक तरफ भाजपा जहाँ केन्द्र में गृहमंत्री पी. चिदम्बरम का साथ दे रही है और उनके इस्तीफे का विरोध कर रही है वहीं कांग्रेस छत्तीसगढ में हुई इस जघन्य घटना का राजनीतिकरण कर रही है.

