सानिया मिर्ज़ा और शोएब मलिक का विवाह सम्पन्न हो गया है. हैदराबाद के होटल ताज कृष्णा में सानिया मिर्जा ने शोएब के साथ निकाह किया.सानिया की पीआरओ के अनुसार निकाह की रस्म पूरी हो गई है और आगे के कार्यक्रम जारी है.
इस विवाह को लेकर गुप्तता बर्ती जा रही थी. पहले कहा गया था कि विवाह 15 तारीख को होगा. विवाह स्थल का खुलासा भी नहीं किया गया था.

