Monday, May 21st

अंतिम अपडेट:04:05:04 AM IST

ऑस्ट्रेलिया में फिर हुआ नस्लभेद से प्रेरित हमला

Print PDF


आस्ट्रेलिया सरकार की तमाम कोशिशों के बावजूद यहां भारतीयों पर नस्ली हमले रुकने का नाम नहीं ले रहे. मेलबर्न में मंगलवार को फिर कुछ लोगों ने एक भारतीय पर हमला किया और उसे लूट कर भाग गए. और तो और यह हमला शहर के पुलिस मुख्यालय के बिल्कुल पास में हुआ. हमले में 23 वर्षीय नीरज भारद्वाज की नाक टूट गई. उसकी आंखों में गंभीर चोटें आई हैं और वह अंधा भी हो सकता है.  स्थानीय अखबार 'द एज' के अनुसार नीरज सुबह चार बजे मेलबर्न एक्वेरियम के पास ट्राम का इंतजार कर रहा था. तभी नशे में बुरी तरह धुत दो लोग उसके करीब पहुंचे और लूटपाट की. नीरज ने बताया कि हमलावर गोरे थे और उनकी उम्र 20 के करीब थी. हमलावरों ने उससे पर्स मांगा लेकिन नीरज जब तक पर्स निकालता, उन्होंने उसके चेहरे पर घूंसे मारना शुरू कर दिया जिससे वह अचेत होकर गिर गया. हमलावर इसके बाद भाग गए. लेकिन 15 मिनट बाद दोनों फिर आए. उन्होंने नीरज को नस्लभेदी गालियां दीं और दोबारा पीटा. नीरज के अनुसार हमलावरों ने कहा  कि अपने देश लौट जाओ. डाक्टरों ने बताया कि नीरज की आंखों में गहरी चोट आई है, इससे वह अंधा भी हो सकता है.
BLOG COMMENTS POWERED BY DISQUS