अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), दिल्ली, में मूत्रमार्ग और मूत्राशय के कैंसर से पीडि़त 50 वर्ष की एक महिला का रोबोट की सहायता से ऑपरेशन किया गया. यह देश में अपनी तरह का पहला आपरेशन है और यह पूरी तरह सफल रहा.
एम्स के मुख्य प्रवक्ता डा वाई के गुप्ता ने बताया कि इस आपरेशन के माध्यम से महिला की यूट्रस, यूरीनरी ब्लैडर, फैलोपियन टयूब, ओवरी आदि को निकाल दिया गया है. उन्होंने कहा कि यह एक चुनौतीपूर्ण सर्जरी थी जिसमें बहुत ही उच्च तकनीक के जरिये सर्जरी करने की दक्षता की जरूरत थी. संस्थान के यूरोलॉजी विभाग में अब अधिकांश सर्जरी रोबोट के माध्यम से ही की जा रही है.

