Monday, May 21st

अंतिम अपडेट:04:05:04 AM IST

मैं इस्तीफा नहीं दुंगा, उनको हटाने दो - ललित मोदी

Print PDF

lalit-modiचारों तरफ से दबाव झेल रहे आईपीएल के कमीश्नर ललित मोदी ने ट्विटर के माध्यम से मोर्चा खोल रखा है. उन्होनें ट्विट की है कि उनपर इस्तीफा देने के लिए दबाव डाला जा रहा है, लेकिन वे इस्तीफा नहें देंगे.

ललित मोदी ने लिखा - लोग मुझपर दबाव डाल रहे हैं. लेकिन मैं आपको बता सकता हूँ कि मैं इस्तीफा नहीं दुंगा. भले ही वे मुझे हटा दें.

मोदी ने यह भी लिखा कि मीडिया बिना तथ्यों की जाँच करे मनगढत कहानियाँ दिखा रहा है और इससे मीडिया की साख को नुकसान पहुँच रहा है. लोग जानते हैं कि पिछले चार साल में हमने कितनी मेहनत की है. 

उन्होनें आगे लिखा कि आईपीएल को खत्म हो जाने दो मैं उस आदमी का नाम बताउंगा जिसने आईपीएल पर बट्टा लगाने की कोशिश की लेकिन हमने उसे सफल नहीं होने दिया.

BLOG COMMENTS POWERED BY DISQUS